• Mon. Mar 2nd, 2026

धार्मिक समारोह में हादसा: पंडाल गिरने से दो लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 7, 2024

 

 

लुधियाना : लुधियाना में माता के जगराते के दौरान हादसा हो गया. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. हादसा बीती रात हुआ. हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज हवा चलने पर स्टेज के पीछे लगी ग्रिल अचानक गिर गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए.

इसके बाद पंडाल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.

 

हादसा लुधियाना के सिख गोबिंद गोदाम मंदिर के पास हुआ. इस दौरान पूरी संगत माता के प्रसाद में लीन थी, तभी अचानक तेज हवा चली और पलक झपकते ही पंडाल गिर गया. घायलों में अधिकतर बच्चे बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस के मुताबिक दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उधर, मंदिर कमेटी ने इस हादसे पर खेद जताया है.

 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी के हालात पैदा हो गए. बता दें कि नवरात्रि में जागरण का आयोजन किया जाता है और इस दौरान माता का गुणगान किया जाता है. इसी के चलते पंडाल को सुंदर सजाया जाता है. इसमें लोग शामिल होकर अपनी हाजिरी लगाते हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *