
पटना : बिहटा, बुधवार को बिहटा, नेउरा और अमहरा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जिला प्रशासन व स्थानीय पुलिस की मदद से अवैध खनन व ओवरलोडिंग के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया.

इस दौरान पुलिस ने चार वाहनों को जब्त किया. छापेमारी की भनक लगते ही वाहन चालक बीच सड़क पर वाहन छोड़कर फरार हो गये. दानापुर डीएसपी टू पंकज मिश्रा ने बताया कि बालू के अवैध खनन और ओवरलोडिंग के लेकर लगातार जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान बिहटा थाना क्षेत्र में बालू लदा दो ट्रैक्टर, अमहरा थाना की पुलिस ने ओवरलोडेड बालू लदा एक हाइवा ट्रक जबकि नेउरा थाना की पुलिस ने बालू ओवरलोडेड एक ट्रैक्टर को जब्त किया है.

कुल चार वाहनों को जब्त किया गया है. जिसके ऊपर जिला खनन विभाग के द्वारा जुर्माना और मामला दर्ज किया गया है.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
