• Tue. Feb 17th, 2026

हजारीबाग के विकास हेतु एयरपोर्ट का निर्माण कराना मेरी पहली प्राथमिकता- डॉ आरसी मेहता

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 28, 2024

 

हजारीबाग- सदर विधानसभा के उपविजेता कांग्रेस नेता डॉ आरसी मेहता किए नगर पालिका क्षेत्र में जनसंपर्क, विष्णूपुरी रामनगर कृष्णा पुरी मटवारी कोरा फॉरेस्ट कॉलोनी इत्यादि वार्ड का दौरा। विष्णुपुरी के सभा में डॉ मेहता ने कहा की हजारीबाग जिले के सर्वांगीण विकास हेतु एयरपोर्ट लाना मेरी पहली प्राथमिकता है एयरपोर्ट निर्माण में विलंब के जमीनी स्तर तक हमने पड़ताल किया हूं नगवां चुरचू में हवाई अड्डा हेतु सरकारने पूर्व में भूमि अधिकरण किए हैं जिसमें अनेकों लोगों के भूखंड का सरकार ने अभी तक मुआवजा नहीं दिया है और कुछ एक का आज तक ट्रेजरी में पैसा पड़ा हुआ है मैं सरकार से इस संबंध में बात कर रहा हूं कि जिनका मुआवजा नहीं मिला है सरकार मुआवजा दे और हजारीबाग एयरपोर्ट का तत्काल निर्माण करावे, गलतियां राज्य सरकार की हो या केंद्र सरकार की या हजारीबाग जनता एयरपोर्ट की कमी भुगत रही है इसे मैं संज्ञान में लिया हूं जिद और जुनून के साथ हजारीबाग में एयरपोर्ट का निर्माण कराऊंगा या आश्वासन वादा कोई नेता नहीं हजारीबाग का बेटा दे रहा है। अनेकों नेता एयरपोर्ट के नाम पर 20-25 वर्षों से सांसद विधायक बनते आए परंतु ढोल के तीन तीन पाठ हुआ। यदि सरकार से बात नहीं बनती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल नगवा हवाई अड्डा के भूखंड पर करूंगा जिसमें सर्व दलीय सर्व जातीय आंदोलन नगमा टोल प्लाजा के तरज पर होगा। तमाम हजारीबाग के जनता से मैं आह्वान करता हूं कि आंदोलन के समय आंदोलन में सरिक हों जब तक एयरपोर्ट का मांग पूरा नहीं होगा आंदोलन चलता रहेगा। झारखंड सरकार के कल्याणकारी योजनाओं जैसे कच्चे मकान वाले अबूवा आवास मैईया योजना के तहत 51 वर्ष तक की महिलाएं हजार रु प्रति माह लाभ उठावे।

कल्याणकारी योजनाओं से सर्वांगीण विकास हो रहा है हजारीबाग जिलों को भ्रष्टाचार दिमक की तरह खोखला कर रहा है कहीं ना कहीं हमारे जीते हुए जनप्रतिनिधि इसको रोकने में नाकाम हो रहे हैं यदि आप सभी हमें विधायक बनाते हैं तो पहला मेरा काम होगा भ्रष्टाचार मुक्त हजारी बाग बनाना। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से कोऑपरेटिव जिला अध्यक्ष राजू मेहता सदर जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार आईपीसी के कोऑर्डिनेटर डॉ दीपक सिंहज्ञ युवा प्रदेश सचिव कोमल कुमारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललन बक्शी दीपक कुमार राजेश कुमार मुकेश कसेरा विकास कुमार वर्मा अमरीश बबन जी तिवारी लक्ष्मण सोनी राम शंकर शंकर एंबेसठा संदीप वर्मा राम लखन राणा अभिलेश कुमार यादव संतोष कुमार सनी कुमार सुमित कुमार देव अमर कुमार दीपक साहू राहुल डीसी निर्मल राम भोला सिंह प्रमोद साहू कुंदन साहू पिंटू साहू इत्यादि सैकड़ो लोग कार्यक्रम में भाग लिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *