
रांची : केंद्रीय मंत्री सह हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चिराग पासवान आज रविवार को रांची पहुंचे। जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में हिस्सा लिया। जहां सर्वसम्मति से उन्हें लोजपा का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने का बाद उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।
वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब मैं पैदा हुआ था तब बिहार झारखंड एक ही था और मुझे जो जिम्मेदारी मिली है और जिस प्रमुख विभाग में हूं मैं कोशिश करूंगा कि उसका लाभ झारखंड पर भी मिले। उन्होंने कहा कि झारखंड के संवेदनशील विषयों को जरूरत पड़ने पर सदन में उठाएंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में हमलोग एनडीए के तहत या अकेले जहां मजबूत हैं, वहां चुनाव लड़ेंगे। एनडीए का हम लोग हिस्सा हैं। झारखंड में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे। चिराग ने इशारा दिया कि वह अकेले भी चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि देश के कई ज्वलंत मुद्दों को लेकर कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा हुई। एससी-एसटी आरक्षण को लेकर भी चर्चा हुई। सबका साथ सबका विकास को लेकर हम लोग आगे बढ़ रहे हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि अगर NDA से बात नहीं बनती है तो लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड में 40 सीटो पर चुनाव लड़ने को तैयार है। जिसमें युवाओं और महिलाओं पर जोर दिया जायेगा। जिनकी भागीदारी राजनीति में परस्पर हो। झारखंड के लोग बदलाव चाहते हैं।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
