• Thu. Sep 25th, 2025

प० बंगाल कुल्टी आईईएचआरएससी कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

ByAdmin Office

Aug 25, 2024

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

आसनसोल नगर निगम के 58 नंबर वार्ड स्थित सताईसा मोड जीटी रोड के समीप इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल कार्यालय का उद्घाटन रविवार कि शाम संस्था के अध्यक्ष ने फिता काटकर किया। ईस मोक पर संस्था के महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनीता सिंह संस्था के पदाधिकारी अंजन दे, अमजद अंसारी, सगीर हुसैन, कौशिक राय चौधरी, जावेद इकबाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गान के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि और आगंतुक अतिथियों को पुष्प पुंज देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरजी कर कांड की पीड़िता मृतिका को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए मौन व्रत पालन किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों के उपस्थिति में संस्था के अध्यक्ष ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर महिला विंग की अध्यक्षा अनीता सिंह ने कहा कि हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है। जो लोग भारत के संविधान के द्वारा प्रदत अधिकार से अनभीज्ञ हैं। उनको इसके प्रति जागरूक करना। उनके अधिकार के लिए संघर्ष करना कि हम लोग का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं के घरेलू हिंसा एवं अन्य अत्याचार की घटनाओं के रोकने के लिए सबसे जरूरी है। महिलाओं का सशक्तिकरण करना और महिला तभी सशक्त होगी जब वह आर्थिक रूप से मजबूत हो। इसके लिए हम लोग जल्द ही यहां लाचार और सहाय महिलाओं के रोजगार के लिए कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। जिससे लगभग 6500 महिलाओं का रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना। उन्हें अपने अधिकार के प्रति जागरूक करना। इस कार्यक्रम में सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। कार्यालय खुलने से महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। उपस्थित महिलाओं ने भी अनीता सिंह के नेतृत्व में संघर्ष करने के लिए हुंकार भरी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *