
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को लेकर एक सप्ताह से जारी सियासी उठापठक के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने आज कहा कि चंपाई वरिष्ठ नेता हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया X पर अपने मन की बात लिखी है,

इस पर मैं कुछ कहना नहीं चाहती हूं। कल्पना सोरेन ने कहा कि मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की सिपाही हूं। चंपाई भी JMM के सिपाही हैं। चंपाई सोरेन को जो भी बात कहनी थी, उसे पार्टी अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष से कहते तो अच्छा रहता। कल्पना से जब पूछा गया कि चंपाई के जाने से पार्टी को कितना नुकसान हो सकता तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया।
कल्पना सोरेन गुरुवार काे गिरिडीह परिसदन भवन में सदर विधायक सुदिव्य कुमार और झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं से बात की और उनकी समस्या को समझा।
इसके अलावा कई लोग यहां अपनी फरियाद लेकर पहुंचे तो उनकी भी बातों को कल्पना सोरेन ने सुना।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
