• Thu. Mar 19th, 2026

चेपा कला मे सैकड़ो महिला पुरुष आजसू पार्टी में शामिल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 23, 2024

 

 

बड़कागांव मे जो विस्थापित परिवारों की दुर्दशा है वो झारखण्ड मे कही नही : रौशनलाल चौधरी

 

 

बड़कागांव।बड़कागांव प्रखण्ड के चेपाकला पंचायत भवन मे डाड़ीकला, चेपा कला, जुगरा और आराहारा के सैकड़ो महिला पुरुष आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी के उपस्थिति मे पार्टी के नितियों पर विश्वास जताते हुए आजसू पार्टी का दामन थामा,इस मिलन समारोह की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह चेपाकला पंचायत मुखिया अनिकेत नायक ने किया।उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए रोशन लाल चौधरी ने कहा कि, जमीन हमारा घर हमारा तो आज जो बेबसी की जिंदगी जीना पड़ रहा है इसका जिम्मेवार कौन है, आखिर एक परिवार का शासन पंद्रह सालों तक इस क्षेत्र में रहा है।मै आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ की बड़कागांव के बदहाली से निकालने के लिए मै हर वो मुमकिन कोशिश करुगा जिससे बड़कागांव विधानसभा विकास के पैमाने मे झारखण्ड के टॉप विधानसभा मे गिनती की जा सके। इस मौके पर मुख्य रूप से, आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव अनिकेत नायक, केंद्रीय सदस्य कामेश्वर महतो, संदीप कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष, उपेन्द्र प्रसाद, जिला सचिव गिरेंद्र प्रसाद, प्रखण्ड अध्यक्ष गौतम कुमार वर्मा, प्रखण्ड सचिव, मनोज दांगी प्रखण्ड प्रवक्ता तापेश्वर कुमार, “तापस”, आजसू के वरिष्ठ नेता और समाज सेवी, शशि कुमार मेहता, उप सचिव घनश्याम कुमार दांगी, समाजसेवी खेमानी साव, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रीना देवी के नेतृत्व में डाड़ी पंचायत से मोनिका कुमारी, गीता कुमारी एवं दर्जनों अन्य,ग्राम जुगारा अरविंद रविंद्र राम, वीरेंद्रभुइयां, एवं दर्जनों अन्य ग्राम आराहारा उमेश कुमार,अजय कुमार, भारत कुमार, से सैकड़ो की संख्या में आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *