• Thu. Mar 19th, 2026

आंचल महिला समिति मुनीडीह की एक सार्थक पहल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 17, 2024

 

पुटकी:- आंचल महिला समिति, मुनिडीह ने वर्ष 2024 के 78 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के शुभ अवसर पर एक नई शुरुआत की है। सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के तत्वाधान में 15 अगस्त से पुर्व हीं कई कार्यक्रमों का अयोजन कर एक सराहनीय कदम का आगाज किया। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 12 अगस्त से हीं मुनीडीह ऑफिसर क्लब में पश्चिमी झरिया क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों, आंचल महिला समिति के सदस्यों तथा मुनीडीह के आधिकारी व कर्मचारी गण के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन की इस कड़ी में 12 अगस्त को क्विज प्रतियोगिता(quitz competition,)13 अगस्त को निबंध लेखन (essay writing )तथा 14 अगस्त को तत्क्षण वक्तव्य ( extempore ) जैसे आकर्षक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। अंत में 15 अगस्त की शुभ संध्या को कार्यकम के समापन समारोह दिवस के रुप में आधिकारी क्लब मुनीडीह में रंगा रंग एवम मनोहर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतियोगिता में विजयी सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में आंचल महिला समिति की सदस्यों ने सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुनीडीह टीम से जुड़ी एक छोटी बच्ची तनुनिता चटर्जी ने अपनी मधुर संगीत से सब को मंत्र मुग्ध कर दिया जिससे प्रभावित होकर आंचल महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती द्युती मुस्तफ़ी ने 2000/- रुपए का आर्थिक सहयोग देकर इसे प्रोत्साहित किया।
इस चार दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने में मुनीडीह क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक गण, प्रतिभागी छात्र, निर्णायक मंडली और आंचल महिला समिति के सदस्य गण बधाई के पात्र है। विशेष रूप से आंचल महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती द्युती मुस्तफी जिनकी नई सोच से एक नई पहल की शुरुआत हुई तथा उनके इस कदम की प्रशंसा कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों व शिक्षकों ने की तथा आगे भविष्य में भी इस प्रकार के और कार्यक्रमों के आयोजन की आशा व्यक्त किए। आंचल महिला समिति की सचिव श्री मति झूलन पांजा, बबीता बरनवाल, सबीना आलम, श्री मति चंदना,सुनीता बुनकर, मंजु कुमारी, नम्रता त्रिपाठी, तन्वी, मौत्रिषा दास ,श्री मति पूनम झा एवम श्री मति मीनू साहा ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिए।जिसमे
अधिकारी व कर्मचारी गण के बीच विभिन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *