
आइएमए का भाजपा ने किया समर्थन

भगतडीहः इंडयिन मेडिकल एशोसिएशन ने राज्य सरकार के लिए खिलाफ आंदोलन की तैयारी कर ली है। इधर भाजपा अनुसूचित जाती मार्चा भी आइएमए के समर्थन पर खड़ा हो गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी ने कहा कि आपातकालिन सेवा में हमेशा डॉक्टर्स रहते हैं ऐसे में पहली प्राथमिकता के आधार पर डॉक्टर्स को ही बायोमैट्रिक अटेंडेंस से बाहर रखना चाहिए। लेकिन पुलिस को रखा गया जबकि डॉक्टर्स की भूमिका भी अहम होती है। विकट परिस्थिती में डॉक्टर्स ईमानदारी पूर्वक अपनी सेवा देते हैं। बप्पी बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार का यह रवैया पूरी तरह से तानाशाही है। इससे राज्य की चिकित्सा व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ेगा। इसमें जल्द विचार कर नियम में बदलाव होना चहिए। बता दें कि राज्यभर के डॉक्टरों ने किया आंदोलन की चेतावनी दी है। जिसमें इंडयिन मेडिकल एशोसिएशन(आइएमए)ने कहा है कि राज्य सरकार पुलिस को आपातकालिन सेवा मानकर उनके लिए बॉयोमैट्रिक अटेंडेंट अनिवार्य नहीं रखा गया है। जबकि डॉक्टर्स के लिए बॉयोमैट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया गया। आइएमए का कहना है कि डॉक्टर्स को प्रथम प्राथमिकता के आधार पर बॉयोमैट्रिक अटेंडेंस से दूर रखा जाना चाहिए ताकि डॉक्टर्स अपनी सेवा दे सकें। लेकिन ऐसा नहीं किया गया है जिस कारण डॉक्टर्स की सैलरी पर इसका असर पड़ रहा है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
