
लोयाबाद- भरत कोकिंग कोल लिमिटेड की सिजुआ क्षेत्र सं० 5 के सीआईएसएफ गश्ती दल ने बाँसजोड़ा निचितपुर माइंस के पास से तीन मोटरसाईकिल अवैध कोयला लोड जब्त कर लोयाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। वही सीआईएसएफ दल ने लोयाबाद पुलिस को आवेदन देकर सनहा दर्ज करने की मांग की है। बताते चले की सीआईएसएफ की गश्ती दल ने सुबह सात बजे के करीब तीन मोटरसाईकिल कोयला लोड कर बाँसजोड़ा व निचितपुर माइंस में कोयला चोरी कर निकल रहे थे कि तभी सीआइएसएफ गश्ती दल की नजर पड़ी तो तीनों कोयला अवैध करोबारी मोटरसाईकिल छोड़कर भाग निकला। वही दो मोटरसाईकिल बिना नंबर के है। जबकि तीसरे मोटरसाईकिल के नं प्लेट पर जेएच 10 एएफ 2432 लिखा हुआ है। इस सबंध में लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल कर सनहा दर्ज कर लिया गया है। और पुलिस द्वारा छापेमारी अभी भी जारी है। एवं तीनो मोटरसाईकिल छोड़कर भगाने वाले का खोज -बीन किया जा रहा है। और दोनो मोटरसाईकिल के नंबर पता करके जल्द वे दोनो पर सनहा दर्ज किया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
