• Tue. Feb 17th, 2026

दिवंगत डॉ एस एन राणा की वीँ15 वीं पुण्यतिथि मनाई गयी,जिले के प्रमुख लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 11, 2024

 

धनबाद। आरएस मोर कॉलेज के भूतपूर्व प्राचार्य डॉ एसएन राणा की 15वीं पुण्यतिथि रविवार को भुनेश्वर यादव सुखदेव नारायण इंटर कॉलेज हीरक रोड में मनाई गई।

 

अध्यक्षता प्राचार्य डॉ बीके दास ने की। मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि कोयलांचल में उच्चतर शिक्षा के विकास में आर एस मोर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ एसएन राणा ने महती भूमिका निभाई थी। उन्होंने कोयलांचल विश्वविद्यालय का सपना देखा था, जो तत्कालीन भाजपा सरकार में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के रूप में साकार हुआ है । पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि निरसा में केएसजीएम कॉलेज की स्थापना में डॉ राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

 

गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह व आप नेता डीएन सिंह ने कहा कि डॉ राणा नहीं होते तो आरएस मोर कॉलेज का विकास नहीं होता । कोल इंडिया इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव नारायण एवं भुनेश्वर यादव ने कहा कि प्राचार्य के रूप में इस कॉलेज का संबंधन कराने में भी डॉ राणा का योगदान रहा। मौके पर डॉ राणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए । कार्यक्रम में कोल इंडिया के पूर्व अधिकारी संजय राणा, डॉ एस एन राणा फाउंडेशन के अध्य्क्ष अनूप राणा

दामोदर शर्मा, एसएन राय, संजीव कुमार सिंह, प्रो निवेदिता, प्रो अमित मिश्रा, प्रो अमित कुमार, , नीरज राणा, कोलफील्ड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव संजीव राणा, अशोक गिरि, रामजी राउत, प्रो चंद्रलेखा कुमारी, प्रो पूजाश्री, प्रो पुष्पा कुमारी, सुशांत मंडल समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *