
बंगाल /कुल्टी,स्वर्गीय प्रीतम कुमार सिंह की 25 वीं पुण्य तिथि पर केंदुआ बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में कराया गया यज्ञ और हवन-पूजन

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी, कुल्टी के ख्यातिप्राप्त नाट्य सम्राट स्वर्गीय प्रीतम कुमार सिंह की 25 पुण्य तिथि पर केंदुआ बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर में मगंलवार को यज्ञ और हवन-पूजन कराया गया। जहां उन्की तस्वीर पर कुल्टी रंगकर्मीयों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके महान व्यक्तित्व पर अपने अपने विचार प्रकट किए।
इस दौरान नाट्य कलाकार ओम प्रकाश राम ने कहां कि कुल्टी में नाटक की शुरुआत स्वर्गीय प्रीतम सिंह के कार्यकाल में हुई थी। कइ लोग उन्की अंगुली पकड़कर रंगमंच पर चढ़े और नाटक की बारीकियों को समझे हैं। उन्होंने दुख जताते हुए कहां कि कुल्टी में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का रंगकमिॅयों का समेलन हुआ। लेकिन स्वर्गीय प्रीतम सिंह को एक बार भी याद नहीं किया गया। जब कि उन्के परिवार में कइ नाटक कलाकार हैं। उन्होंने कहां कि कुल्टी बराकर के कइ नाटक कलाकार भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं। वैसे लोग को भी याद नहीं किया गया। जो बहुत ही दुख की बात हैं।
पुण्य तिथि के अवसर पर नाट्य कमीॅ तपन दत्ता, सुबोध दत्ता, ओमप्रकाश राम, विनय सिंह, तेजनारायण चौधरी, कृष्णा केशरी,अजय सिंह उपस्थित थे। संचालन अमर सिंह ने किया।
जब कि आर्य समाज मंदिर में यज्ञ करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका पावनलाल प्रसाद, बिट्टू यादव,राहुल आर्य, अपर्णा आर्य, बिकाश कुमार साव,लोकेश्वरी यादव, विनय आर्य,विक्रम केशरी,आदित्य सिन्हा की रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
