• Mon. Apr 6th, 2026

बिहार के पूर्णिया के भवानीपुर में चर्चित गोपाल यादुका हत्याकांड में पूर्व विधायक बीमा भारती के पति ने कोर्ट में किया सरेंडर,बेटा फरार

admin's avatar

Byadmin

Aug 5, 2024
crescent ad

पूर्णिया: भवानीपुर थाना क्षेत्र के हाई प्रोफाइल गोपाल यादुका हत्याकांड में आरोपित अबधेश मंडल ने किया सरेंडर. वे रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती के पति  हैं .पूर्णिया सिविल कोर्ट में  उन्होंने सरेंडर कर दिया.

पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद पूर्व विधायक के घर पर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चिपकाया था. चर्चा है कि पुलिस की दबिश और कुर्की जब्ती के आदेश के बाद अवधेश मंडल ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया.

2 जून को हुई थी हत्याः 

पूर्णिया के भवानीपुर में अपराधियों ने 2 जून को दिनदहाड़े व्यवसायी गोपाल यदुका की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस शूटर विशाल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इसके अलावा इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड कहे जा रहे जमीन ब्रोकर संजय भगत को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

हत्याकांड की जांच में यह बात सामने आई थी कि बीमा भारती के बेटे राजा मंडल ने हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी दी थी. साथ ही हत्या के लिए हथियार भी मुहैया कराए थे.

कोर्ट ने जारी किया था वारंटः 

मामले में अदालत ने 25 जून को गोपाल यदुका हत्याकांड में रुपौली की पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल एवं पुत्र के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था. जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. अब सोमवार को अवधेश मंडल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. वहीं इस मामले में बीमा भारती का बेटा राजा मंडल अभी भी फरार चल रहा है.

कौन है बीमा भारतीः

बीमा भारती ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के टिकट पर रुपौली विधानसभा से चुनाव जीता था. अभी हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में पूर्णिया लोकसभा सीट से आरजेडी कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ा था. जिसमें उसकी हार हुई थी. लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उसने विधायक से इस्तीफा देकर राजद पार्टी में शामिल हुई थी. जिस वजह से रुपौली में उपचुनाव हुआ. इस उपचुनाव में भी उसे हार का सामना करना पड़ा. बीमा भारती के पति अवधेश मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *