
झरिया: श्री रानी सती मंदिर में चल रहे चार दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति, आस्था और राजस्थानी संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में आयोजित भव्य मंगल पाठ में 701 सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सज-धजकर सामूहिक रूप से भाग लिया, जिससे पूरा परिसर मनोहारी और भक्तिमय हो उठा।
पूजा-अर्चना पंडित मुन्ना शास्त्री के आचार्यत्व में संपन्न हुई। बांकुड़ा से पधारीं प्रख्यात भजन गायिका उषा सलानपुरिया ने अपने मधुर और भावपूर्ण भजनों के साथ मंगल पाठ का वाचन किया। “दादी थारी भादी मावस हर पूनम पर भारी है”, “भादी मावस है आई भगता ने मिलकर ज्योत जलाई” और “मावस को उजियारो देखन आवे दुनिया सारी” जैसे भजनों पर श्रद्धालु महिलाएं भाव-विभोर होकर झूमने लगीं। जयकारों की गूंज से पूरा झरिया शहर दादीजी की भक्ति में सराबोर हो गया।

महोत्सव के दौरान दादीजी का विशेष पूजन एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान बबलू अग्रवाल सपत्नीक रहे। संदीप झुनझुनवाला की ओर से दादीजी को छप्पन भोग और राजकुमार अग्रवाल की ओर से भंडारा भोग अर्पित किया गया।

आज निकलेगी भव्य कलश व निशान यात्रा, रात में जागरण
महोत्सव के तीसरे दिन यानी 10 सितम्बर को सुबह 9 बजे से मंदिर परिसर से भव्य कलश एवं निशान यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 6 बजे अखंड ज्योत पूजन का आयोजन होगा। रात्रि में देश के ख्यातिप्राप्त भजन गायकों द्वारा भव्य जागरण की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें देर रात तक भक्ति रस की वर्षा होगी। मंदिर समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से यात्रा और जागरण में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में द्वारका प्रसाद गोयनका, अरुण झुनझुनवाला, छेदी तुलस्यान, नथमल अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगढ़िया, अनिल खेमका, संदीप साँवरिया, गोपाल अग्रवाल, अनिल चौधरी, रामचंद्र अग्रवाल, बृज मोहन अग्रवाल, पुनीत गोयनका, संजय झुनझुनवाला, नरेश अग्रवाल, अनिल भिवानीवाला, संजय कथूरिया, पंकज अग्रवाल सहित रानी सती महिला समिति के सदस्यों की सराहनीय और सक्रिय भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
