• Tue. Jun 23rd, 2026

5 महीने से बकाया वेतन, सड़क पर NHM कर्मियों के परिवार: उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

admin's avatar

Byadmin

Jun 23, 2026
crescent ad

 

 

जमशेदपुर :झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राजा कालिंदी ने एनआरएचएम कर्मियों के 5 माह से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को आवेदन सौंपा है। आवेदन की प्रति स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को भी भेजी गई है।

 

*वेतन रुके, घर चलाना मुश्किल* पत्रांक 36/26, 23 जून के आवेदन में कहा गया है कि झारखंड राज्य में कार्यरत NHM यानी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों का विगत 5 माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ है। वेतन नहीं मिलने से सभी कर्मियों और उनके परिवारों को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक जीवन-यापन, बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा और अन्य जरूरी खर्चों का वहन करना अत्यंत कठिन हो गया है।

 

सेवा दे रहे कर्मी, भुगतान नहीं राजा कालिंदी ने कहा कि NHM के कर्मी राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में निरंतर जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। कोरोना से लेकर ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों तक हर मोर्चे पर उनकी भूमिका अहम रही है। इसके बावजूद समय पर वेतन न मिलना चिंता का विषय है।

 

आवेदन में उपायुक्त से अनुरोध किया गया है कि इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दें, ताकि NHM कर्मियों का पिछले 5 माह से लंबित वेतन शीघ्र भुगतान सुनिश्चित हो सके।

 

कर्मियों का कहना है कि वेतन भुगतान नहीं होने से उनके सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *