• Wed. Sep 2nd, 2026

48 घंटे का अल्टीमेटम: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लो, नहीं तो सड़क पर उतरेगी भाजपा

admin's avatar

Byadmin

Sep 2, 2026
crescent ad

 

झारखण्ड में परीक्षा गड़बड़ी और नियुक्ति में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा का दावा है कि 1,000 से अधिक छात्रों पर FIR दर्ज कर दी गई है, जबकि आंदोलन के दौरान छात्रों पर कथित हिंसा करने वालों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई। पार्टी ने इसे सरासर अन्याय बताते हुए सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

आज प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्य सचिव से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों पर दर्ज मुकदमों को तत्काल वापस लेने समेत कई मांगें सरकार के सामने रखीं।

 

*भाजपा की प्रमुख मांगें हैं—*

➡️ छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं।

➡️ परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की CBI जांच कराई जाए।

➡️ आयोग के अध्यक्ष की तरह सभी सदस्यों पर भी कठोर कार्रवाई हो।

➡️ छात्रों पर हिंसा करने वाले सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं पर भी तत्काल कार्रवाई की जाए।

 

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे के भीतर छात्रों के पक्ष में कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी छात्रों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। इसे लेकर आने वाले दिनों में झारखण्ड की राजनीति और छात्र आंदोलन दोनों के और गरमाने के संकेत मिल रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *