• Tue. Apr 28th, 2026

28 अप्रैल को ‘गृह प्रवेश दिवस’ को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश, हर माह 200 आवासों का लक्ष्य

admin's avatar

Byadmin

Apr 27, 2026
crescent ad

 

 

चाईबासा : जिला उपायुक्त ने आज वर्चुअल माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिनांक 28 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित “गृह प्रवेश दिवस” कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गृह प्रवेश के लिए चयनित सभी आवास पूरी तरह तैयार स्थिति में हों। घरों में रंग-रोगन, खिड़की-दरवाजे, लाइटिंग सहित सभी बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रत्येक आवास पर गृह प्रवेश से संबंधित बैनर लगाने और हल्की सजावट करने के निर्देश भी दिए गए। पूजा सामग्री जैसे नारियल, लड्डू और अगरबत्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

 

लाभुकों को गृह प्रवेश के दौरान एक कुकर, चाभी, कट-आउट एवं ताला-चाभी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा हर घर के बाहर पौधारोपण कराने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने इस कार्यक्रम को प्रत्येक माह आयोजित करते हुए न्यूनतम 200 आवासों का गृह प्रवेश कराने का लक्ष्य निर्धारित किया।

 

बैठक में अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। इनमें मनरेगा के तहत परिसंपत्तियों का वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों (AWC) की समीक्षा, आगामी 28 जून तक सभी पंचायत भवनों का रंग-रोगन सुनिश्चित करना, रक्तदान को बढ़ावा देना तथा विद्यालयों में ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए नियमित निरीक्षण करने के निर्देश शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *