• Wed. Nov 25th, 2026

*निरसा: बेनागोड़िया में नशे में धुत ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल; मुआवजे की मांग पर 3 घंटे जाम

admin's avatar

Byadmin

Nov 25, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :पंचेत थाना ओपी अंतर्गत पंचेत के बेनागोड़िया के दुर्गा मंदिर के समीप एक मोटरसाइकिल और ट्रेक्टर में जोरदार टक्कर होने से मोटरसाइकिल पे सवार ब्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया!घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से घायल ब्यक्ति को धनबाद के पी. एम. सी. एच में इलाज के लिये भेज दिया गया!दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों के मदद से घायलों के लिये उनके परिवार वाले मुवाजे को लेकर माँग करने लगे और चिरकुण्डा से बलियापुर जाने वाले सड़क को लगभग तीन घंटे जाम रखा गया!पंचेत पुलिस ने आकर मामला को शांत किया!और पंचेत ओपी प्रभारी सुजीत कुमार सिंह ने दुर्घटना पर घायल परिवार वालों को आश्वासन दिया क़ी आपके लोगों का इलाज अच्छी तरह होगा!

बताया जाता है क़ी आज सुबह लगभग साढ़े छह बजे के करीब एक हीरो हौंडा मोटरसाइकिल पर पुरुलिया जिला के हेति गांव के रहने वाले एक अबुबकर और दूसरा अनवर शेख दोनों मोटरसाइकिल से पंचेत के बेनागोड़िया तरफ काम करने के शील शीले आ रहें थे!अचानक उधर से एक ट्रेक्टर तिब्र गति से आरहा थाट्रेक्टर ड्राइवर काफ़ी नशे में था!और वह अपना संतुलन खो बैठा और सीधे वह एक बाइक में जोरदार टक्कर मारा मोटरसाइकिल पर सवार अबुबकर और अनवर शेख दोनों बुरी तरह से घायल हो गया!स्थानीय लोगों के मदद से दोनों को हॉस्पिटल भेज दिया गया!

इस सम्बन्ध में एक ग्रामीण सोमनाथ ने मिडिया को बताया क़ी यहाँ आज कोई नयी बात नहीं है क़ी दुर्घटना हूआ है!इससे पहले भी कई बार हो चूका है, उन्होंने सीधे उस क्षेत्र के पुलिस प्रसासन पर आरोप लगाते हुए कहा क़ी यहाँ पर आये दिन दो नंबर का कोयला और अवैध बालू रात दिन चलता और महतो ने यह भी बताया क़ी किसी ट्रेक्टर चलाने वाले ड्राइवर के पास कोई ड्राइवरी लाइसेंस नहीं है और ट्रेक्टर ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चलाते है, आज भी जो दुर्घटना हूआ!ट्रेक्टर ड्राइवर नशे में धूर्त था!उन्होंने यह भी पुलिस प्रसासन से माँग किया है क़ी जितने भी ट्रेक्टर और हाइवा का ड्राइवर सभी का ड्राइवरी लाइसेंस जाँच किया जाय और उन लोगों पर कड़ी कारवाई हो अगर पुलिस इस चीज को नहीं करती है तो हम ग्रामीणों मिलकर यह काम करेंगे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *