• Sun. Jul 26th, 2026

24 घंटे में बदला जला ट्रांसफार्मर: सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो की पहल से कुईयॉ बस्ती में लौटी बिजली*

admin's avatar

Byadmin

Jul 26, 2026
crescent ad

 

 

बलियापुर/तिसरा:

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के आमटाल पंचायत अंतर्गत कुईयॉ बस्ती में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बस्ती का मुख्य बिजली ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ था और ग्रामीण गंभीर समस्याओं का सामना करने को मजबूर थे। इस समस्या की सूचना मिलते ही स्थानीय लोकप्रिय विधायक माननीय चंद्रदेव महतो ने तुरंत संज्ञान लिया और ऑन-स्पॉट एक्शन मोड में आते हुए मात्र एक दिन के भीतर TRW से दूसरा (200 KVA)ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी।

विधायक जी के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता ने विभाग के साथ समन्वय बनाकर तकनीकी कार्यशाला (TRW) से त्वरित गति से दूसरे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। रविवार को सुबह से ही धरातल पर मुस्तैद रहकर कर्मठ समाजसेवी रमेश महतो, स्थानीय युवाओं और जागरूक ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से नए ट्रांसफार्मर को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया।

कुईयॉ के ग्रामीणों ने विधायक चंद्रदेव महतो और उनके प्रतिनिधि शीतल दत्ता के प्रति दिल से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए हफ़्तों तक दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे और परेशान होना पड़ता था। लेकिन विधायक जी की इस त्वरित कार्यशैली ने यह साबित कर दिया है कि क्षेत्र में ‘काम बोलता है और विकास दिखता है’। युवाओं ने संकट के समय तत्परता दिखाने के लिए समाजसेवी रमेश महतो और पूरी टीम को भी साधुवाद दिया है।

——————————


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *