• Sat. Jun 20th, 2026

2100 श्रद्धालुओं की भव्य कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ घाघरा गांव

admin's avatar

Byadmin

Jun 20, 2026
crescent ad

 

दारू (हजारीबाग): दारू प्रखंड क्षेत्र के घाघरा गांव में आयोजित श्री शिव, मां संतोषी एवं श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह सप्त दिवसीय 1008 रुद्र महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 2100 श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा गाजे-बाजे,

ढोल-नगाड़ों और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ श्रद्धालु घाघरा मंदिर परिसर से मेढ़कुरी शिवाने नदी पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरकर यज्ञ मंडप तक यात्रा पूरी की।

यात्रा के दौरान “जय श्री राम” और “हर-हर महादेव” के नारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं एवं युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। वहीं मेढ़कुरी कला में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल एवं शर्बत की व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम में बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित यादव, बटेश्वर मेहता एवं मेढ़कुरी पंचायत के मुखिया भोला तुरी भी शामिल हुए। महायज्ञ 20 जून से 26 जून तक आयोजित होगा। 24 जून को नगर भ्रमण, 25 जून को प्राण प्रतिष्ठा एवं 26 जून को रुद्राभिषेक, महाआरती, पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य पुजारी वीरेंद्र प्रसाद मेहता हैं।

आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष रोहित प्रसाद मेहता, सचिव राजेंद्र प्रसाद मेहता, कोषाध्यक्ष सुबोध मेहता, राजू मेहता, उमेश यादव, सुखदेव मेहता, अजीत यादव, बैजनाथ यादव, मोहन मेहता, केसर मेहता, जगत मेहता, दिनेश्वर मेहता समेत पूरे ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *