
नावाडीह / बेरमो तुलसी प्रसाद

बोकारो जिला के अंतर्गत नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित बरई पंचायत के घोसको निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता के पुरन महतो के दिवंगत पिता बुधन महतो का 18वीं पुण्य तिथि शुक्रवार को मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पुर्व मंत्री बेबी देवी ने बुधन महतो के प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर श्रीमती देवी ने कही कि बुधन महतो में कुट कुटकर समाजसेवा का गुण भरा हुआ था। उसके सपने को पूरा करने की जरूरत है। बात दे बुधन महतो का निधन हाथी कुचलने से खलिहान में हो गया था।

मौके पर नावाडीह उपप्रमुख हरिलाल महतो, मुखिया विजय कुमार रवि, सांसद प्रतिनिधि दीपु अग्रवाल,पुरन महतो, सुरेंद्र महतो, संजय महतो, नंदलाल साव , सुरेंद्र महतो, संजय महतो नंदलाल,छोटन महतो, जागेश्वर महतो,पवन कुमार, दशरथ महतो, सीताराम महतो,शिव प्रसाद महतो, मेघनाथ तुरी,सुनिता देवी, सोमरी। देवी चम्पा देवी आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
