

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ 13 मई। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर अशोक नगर धनसार धनबाद ने 12वीं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सबों को पीछे छोड़ दिया है। इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि मुझे अपने होनहारों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा परिणाम के बाद आप जीवन के उस मोड़ पर खड़े हैं जहां से आपके सुनहरे भविष्य की असली शुरुआत होती है। अपने सपनों का पीछा करें । प्राचार्य श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यालय से प्राप्त शिक्षा और संस्कार आपके जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे। 12वीं विज्ञान में 96% अंक लाकर मानसी टॉपर बनी वहीं 16 विद्यार्थियों ने 90 एवं उससे अधिक अंक प्राप्त किया। जिनमें शौर्य गुप्ता 95.6%, शायम 94.8%,तृषा 94.6% ,ऋषभ 92.8%, भव्य 91.6%,शुभाशीष 91.6% , शांभवी 91.2% ,आर्यन 91.2%,आदर्श 91%, रौशन 90.4%, वैष्णवी 90.2%, मौसमी 90.2% , अंकुश 90%,एवं शिवेंद्र तिवारी 90% शामिल है। वाणिज्य में यशिका अग्रवाल 97% अंक लाकर टॉपर बनी वहीं 22 विद्यार्थियों ने 90% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त किए जिनमें सृष्टि 96.4%, प्राची कुमारी 95.8%, इकवाली जैन 95.4%, अभिषेक खंडेलवाल 95.4%, शांभवी सिंह 94.8%, वैष्णवी 94.6%, संकेत गोयल 93.8%, रुचि 93.4% अनन्य प्रियांशु 93.4%, रूद्र राणा 93.4%, शुभ अग्रवाल 92.8%, अदिति 91.8%, श्रुति जयसवाल 91.8%, तन्मय चौहान 91.6%, रुद्र प्रताप सिंह 90.6%, इशिका अग्रवाल 90.4%, नैतिक मोदी 90.4%, सोहन कुमार 90.4%, जरा करीम 90.2%, विवेक ठाकुर 90.2%, एवं ईशान कुमार राय 90.2 %के नाम शामिल है। कला संकाय में सृष्टि कुमारी 98% अंक लाकर टॉपर बनी वहीं 12 छात्राओं ने 90% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त किए जिनमें अंशिका कुमारी 97.8%, ईशा कुमारी गुप्ता 97.6%, अनुष्का सर्खेल 96%, अंकिता कुमारी 94.8%, संस्कृति गुप्ता 93.2%, श्रेया सिंह 92%, प्रार्थना कुमारी 92%, ट्विंकल कुमारी 92%, टिया तिवारी 91.2%, जोया मुस्कान 91.2%, पल्लवी सरोज 90.8%, के नाम शामिल है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया ,अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रुइया ,कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, समिति के कई अधिकारी गण एवं सदस्यों के साथ साथ विद्यालय के प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उपप्राचार्य मनोज कुमार , उप प्राचार्या लीला सिंह समेत समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
