• Fri. May 15th, 2026

1 मई तक शक्ति पदों सेनापति की गिरफ्तारी नहीं होने पर तीनों जिले के पत्रकार करेंगे जोरदार आंदोलनl

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 29, 2022
crescent ad

रामकृष्ण फोर्जिंग कंपनी के चीफ शक्तिपदों सेनापति द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार मामले को लेकर शुक्रवार को कांड्रा थाना में धरना पर बैठे, पत्रकारों ने 24 घंटे अल्टीमेटम के तहत रामकृष्ण फोर्जिंग के अधिकारी शक्ति पदों सेनापति की गिरफ्तारी मांग के साथ धरना समाप्त 24 घंटे की गिरफ्तारी के लिए अल्टीमेटम दिया है।शुक्रवार सुबह 11 बजे से कांड्रा थाना में धरना पर बैठे, पत्रकारों ने प्रशासन की मांग पर आपसी विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया कि, पुलिस प्रशासन को 24 घंटे की मोहलत दी जाए। इसके तहत 1 मई की सुबह तक यदि आरोपी शक्तिपदों सेनापति की गिरफ्तारी नहीं होती है ,तो 1 मई को फिर से कोल्हान के तीनों जिले से बड़ी संख्या में पत्रकार कांड्रा थाना में अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन करेंगे।इसके साथ ही पत्रकारों ने यह भी निर्णय लिया है कि 30 अप्रैल शनिवार को पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के एसपी और डीसी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगा और जिले में पत्रकार सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाएगा।कांड्रा थाना में अल्टीमेटम सौंपने में मुख्य रूप से पत्रकार प्रशांत सिंह पुतुल, अरविंद मिश्रा, गणेश सरकार, लाल बहादुर शास्त्री ,अजीत लाभ, प्रीतम भाटिया, मनमोहन सिंह, विपिन मिश्रा, मनीष लाल दास, सचिन मिश्रा सुदेश कुमार अनूप मिश्रा मधुसूदन, सुनील गुप्ता दुर्गा राव चंद्रमणि वैद्य समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *