• Fri. Aug 7th, 2026

08 एवं 09 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष शिविर: उपायुक्त मनीष कुमार

admin's avatar

Byadmin

Aug 7, 2026
crescent ad

 

झारखंड मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत दिनांक *08 एवं 09 अगस्त 2026* को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त तिथियों को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे* तक *फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरने की सुविधा* उपलब्ध रहेगी।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जिले के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील है कि आयोजित विशेष शिविर में शामिल होकर फॉम-6 एवं फॉम-8 भरकर लाभ उठायें।

 

उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहे। ऐसे भारतीय नागरिक, जो *18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं अथवा 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने* वाले हैं तथा संबंधित *मतदान क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म-6 एवं घोषणा-पत्र* भर सकते हैं।

 

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री मनीष कुमार* ने बताया कि *जिन परिवारों के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों* पर दर्ज हैं अथवा *जिनका वर्तमान मतदान केंद्र उनके निवास से दूर है, वे परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही निकटवर्ती मतदान केंद्र में स्थानांतरित कराने* के लिए *फॉर्म-8 भर* सकते हैं।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि *विशेष गहन पुनरीक्षण-2026* की प्रक्रिया *केवल पात्र भारतीय नागरिकों* के लिए है। किसी भी *विदेशी नागरिक को इस प्रक्रिया में भाग नहीं* लेना चाहिए।

 

उन्होंने बताया कि *मतदाता ऑनलाइन आवेदन के लिए ईसीआईनेट ऐप डाउनलोड कर सकते हैं अथवा voters.eci.gov.in पर जाकर आवेदन* कर सकते हैं। किसी भी *प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए वोटर हेल्पलाइन-1950* पर संपर्क किया जा सकता है।

 

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री मनीष कुमार* ने जिले के *सभी पात्र नागरिकों से अपील* की कि वे *08 एवं 09 अगस्त को अपने निकटतम मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर* में पहुंचकर *मतदाता सूची में नाम जोड़ने, परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र में स्थानांतरित कराने* अथवा *आवश्यक संशोधन संबंधी कार्य समय पर पूरा* कराएं। उन्होंने कहा कि *कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं* अभियान को सफल बनाने में *प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी* महत्वपूर्ण है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *