• Sat. Feb 21st, 2026

हाड़ी समाज की बैठक में एक स्वर से अनुपमा को समर्थन करने का निर्णय

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 24, 2024

 

 

धनबाद :गुरुवार को भूली में हाड़ी समाज की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में एक स्वर से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को समर्थन देने पर निर्णय लिया गय।साथ ही 25 मई को मतदान के दिन पहले मतदान फिर जलपान के नारे को बुलंद किया गया।

 

इस दौरान वक्ताओं ने समाज के लोगों का मार्गदर्शन करते हुए यह भी कहा कि चुनाव के समय ऐसे भी लोग सक्रिय हो जाते है जो आपको आपके निर्णय से भटकाने का भी प्रयास करेंगे। वैसे लोगों से सचेत रहने की आवश्यकता है।

 

समाज ने जिस प्रत्याशी को समर्थन दे चुका है। हर हाल में हमें अपने समाज के निर्णय का पालन करना है।समाज का निर्णय ही सर्वोपरि है यह हमें नही भूलना चाहिए। समाज की एकजुटता तभी दिखेगी जब हम सभी एकजुट होकर एक निर्णय पर अडिग रहेंगे। बैठक को राजू हाड़ी,कार्तिक प्रसाद हाड़ी,मुखिया मनोज हाड़ी आदि ने भी सम्बोधित किया।

 

बैठक की अध्यक्षता राजु हाड़ी ने की।बैठक में कार्तिक प्रसाद हाड़ी,मुखिया मनोज हाड़ी,कार्तिक हाड़ी, बूचू हाड़ी,अजय हाड़ी,विजय हाड़ी,अमित हाड़ी,अजय हाड़ी, कोका हाड़ी, भोला हाड़ी, संजय हाड़ी, नारायण हाड़ी, मनु हाड़ी, बालदेव हाड़ी, बबलु हाड़ी, बिनोद हाड़ी, भूटान हाड़ी,मनोज हाड़ी, प्रकाश हाड़ी, बैजनाथ हाड़ी, राम चन्द्र हाड़ी, गुड्डू हाड़ी, संतोष हाड़ी, राजु हाड़ी, सिद्धार्थ हाड़ी, दीपक हाड़ी, अजय हाड़ी, सुखदेव हाड़ी, अर्जुन हाड़ी, रोशन हाड़ी, रमेश हाड़ी आदि लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *