• Tue. Apr 21st, 2026

हाईवा वाहन मालिक संघ ने चट्टी बारियातू एनटीपीसी से कोयला ढुलाई किया बंद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 30, 2024
crescent ad

 

 

केरेडारी – हाईवा वाहन मालिक संघ के द्वारा चट्टी बारियातू एनटीपीसी से कोयला वाहन ढुलाई दिनांक 27 जनवरी से बंद है! वाहन मालिक संघ ने भाड़ा में वृद्धि एवं समय पर भुगतान करने को लेकर कोयला ढुलाई बंद किया है! उपरोक्त मामले पर मंगलवार को कंपनी प्रबंधन एवं वाहन संघ के बीच हुई लगभग 4 घंटे की वार्ता विफल रही! मौके पर मौजुद इंटक नेता अंकित राज ने कहा कि हाईवा मालिकों के उचित मांग के पूरा होने तक हड़ताल जारी रहेगा!
विस्थापित हाईवा ओनर एसोसिएशन के द्वारा पूर्व में भी कंपनी प्रबंधन को लिखित रूप से कोयला का ढुलाई लोकल वाहनों के द्वारा करने व बाहरी वाहनों को परिचालन नहीं कराने, अमरपाली से एनटीपीसी कोयले की धुलाई 5 नंबर बैरियर से नहीं करते हुए पूर्व की भांति एनटीपीसी का अपना बैरियर से कराया जाए, आम्रपाली एनटीपीसी में कोयले की धुलाई का भाड़ा ₹180 प्रति टन निर्धारित करने तथा भाड़ा का भुगतान महीना में दो बार 7 तारीख एवं 22 तारीख को करने हेतु मांग किया गया था जिस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर कोयला ढुलाई बंद कर दिया गया! मौके पर ऋत्विक कंपनी के अधिकारी मोहम्मद रिजवान ,पी एन एम कंपनी के प्रतिनिधि मोहन गुप्ता, प्रगति कंपनी के प्रतिनिधि, एनटीपीसी के अधिकारी, पेटो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुरदयाल साव समेत कई हाइवा मलिक उपस्थित थे!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *