• Sun. May 31st, 2026

हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई गति, विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन

admin's avatar

Byadmin

May 31, 2026
crescent ad

 

 

हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास एवं आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आज विधायक प्रदीप प्रसाद ने विभिन्न महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन एवं बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

 

इसी क्रम में विधायक निधि से नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-3 स्थित नूरा में कुंवर कल्याण चौक के समीप पेवर ब्लॉक सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय आधारभूत ढांचे को मजबूती प्राप्त होगी।

 

इसके पश्चात कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी पेलावल पंचायत में राजन जी के घर से अलहिरा विद्यालय तक लगभग 0.730 किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

 

वहीं, नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-6 स्थित मटवारी जागों निवास पथ में आरसीसी नाली निर्माण एवं मरम्मतीकरण कार्य का भी विधिवत शिलान्यास किया गया। इस परियोजना के पूरा होने से जल निकासी की समस्या का समाधान तथा क्षेत्र में स्वच्छता एवं जनसुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

 

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव, मोहल्ले और वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर जीवन-स्तर उपलब्ध कराया जा सके।

 

उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

 

इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री कुलदीप कृष्णा, नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष व वार्ड पार्षद रिंकु वर्मा, कटकमसांडी पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, जयनारायण मेहता, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, बाँबी कुशवाहा, नवल कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि जीवन मेहता, पंडल यादव, ज्वाला अग्रवाल, सुबोध सिन्हा, राजेश यादव, पवन गिरि, गदोखर मुखिया नारायण साव स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *