• Fri. Apr 17th, 2026

सिल्ली पूर्व विधायक अमित महतो ने दी JMM छोड़ने का चेतावनी

admin's avatar

Byadmin

Jan 20, 2022
crescent ad

रांची: सिल्ली के पूर्व विधायक अमित कुमार महतो ने झामुमो छोड़ने की चेतावनी दी है. अमित कुमार ने फेसबुक वाल में मैसेज पोस्ट करके कहा है कि वे सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम देते हैं. अगर उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो पार्टी से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने अपने फेसबुक वाल में लिखा है कि अगर एक महीने के अंदर हेमंत सरकार पूर्ण विचार करते हुए खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति नहीं बनाती है और बाहरी भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा की सूची से नहीं हटाती है तो वे आगागी 20 फरवरी को झामुमो से इस्तीफा दे देंगे. बतातें चलें कि जेएमएम ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में पुरानी स्थानीय एवं नियोजन नीति को खत्म करने एवं खतियान के आधार पर नयी नीति बनाने की घोषणा की थी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *