• Wed. Jun 3rd, 2026

साइंस समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने प्रकृति का अवलोकन किया, समझा जैव विविधता का महत्व

admin's avatar

Byadmin

Jun 3, 2026
crescent ad

 

 

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बड़ा बांकी पंचायत अंतर्गत सिल पहाड़ी गांव में बिदु चंदन ट्रस्ट फॉर ट्राइबल सेल्फ एम्पावरमेंट द्वारा आयोजित “विज्ञान समर कैंप” के अंतिम दिन आयोजित Nature Walk (प्रकृति भ्रमण) गतिविधि में आसपास के गांवों के 100 से अधिक बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को प्रकृति को नजदीक से समझने और स्थानीय जैव विविधता के महत्व को जानने का अवसर प्राप्त हुआ।

 

प्रकृति भ्रमण के दौरान बच्चों ने आसपास के जंगलों में पेड़-पौधों, फूलों, फलों, बीजों, पत्तियों, कीट-पतंगों, मशरूम, पक्षियों तथा प्राकृतिक वातावरण का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक वस्तुओं को एकत्रित कर उनकी पहचान करने, उनके उपयोग तथा पर्यावरण में उनकी भूमिका को समझने का प्रयास किया।

 

Nature Walk के बाद बच्चे समूहों में बैठे और एकत्रित की गई प्राकृतिक वस्तुओं को व्यवस्थित कर उनके स्थानीय नाम लिखे। इसके बाद सभी समूहों के एक-एक सदस्य ने प्रस्तुति देते हुए इन प्राकृतिक वस्तुओं की विस्तृत जानकारी दी तथा उनके आम जीवन में उपयोग पर भी प्रकाश डाला।

 

बच्चों द्वारा संग्रहित प्राकृतिक वस्तुओं में महुआ का पत्ता, कुसुम का बीज, पलाश का फल, केंचुआ खाद, मशरूम, सागौन का फल, केंदू पत्ता, कचनार का फूल, जामुन, पुटूस, ताड़ का फल, कटहल की जड़, केले का फूल, गुड़हल (जवा) का फूल, सहजन का फूल, जंगली बीज, महुआ की डाली, महुआ का फूल तथा विभिन्न प्रकार के पत्थर, सूखी लकड़ियाँ, छाल और पत्तियाँ शामिल थीं।

 

अंत में मानव-निर्मित जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे मौसमी बदलावों पर चर्चा की गई तथा बच्चों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

 

आज कैंप में प्रेम शर्मा, प्रदीप रजक, रिंशी जिया, विक्रम झा, पीयूष, वैभव, कनिष्क, अंकुर शाश्वत, विकास कुमार, पंचायत सदस्य मनोज महतो तथा बिदु चंदन ट्रस्ट फॉर ट्राइबल सेल्फ एम्पावरमेंट से अर्जुन सोरेन, सुखलाल, शिवानी मुर्मू, सीमा, सुनील हेंब्रम एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *