• Tue. May 19th, 2026

सांसद प्रतिनिधि ने DVC पंचेत को लिखा पत्र: पेंशनर्स का किराया वृद्धि रोके, खाली क्वार्टर न तोड़े जाएं

admin's avatar

Byadmin

May 19, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :सांसद प्रतिनिधि निरसा मधुरेंद्र गोस्वामी ने डीवीसी पंचेत के परियोजना प्रमुख को पत्र लिख कर पेंशनर्स के क्वार्टर किराया के वृद्धि पर रोक लगाने, खाली हो रहें क्वार्टरो को नही तोड़ने, खाली

क्वार्टर को कैजुअल एवं ठेकेदार वर्कर को अलॉट करने एवं वर्षो से क्वार्टर में रह रहे लोगों को सेल बोकारो के तर्ज पर लीज पर देने एवं सोलर प्लांट निर्माण से चिंतित स्थानीय एवं विस्थापित तथा मछुआरों

के भविष्य की चिंता को लेकर यथाशीघ्र बैठक कर समाधान करने का आग्रह किया, उन्होंने पत्र में कहा कि डीवीसी के निर्णयों के

कारण से पंचेत का औद्योगिक माहौल अशांत है एवं भविष्य में बड़ी घटना ना हो इसको लेकर डीवीसी प्रबंधन पहल करें एवं बैठक कर सभी पक्षों की बातों को सुनकर यथाशीघ्र समाधान करें ताकि क्षेत्र में औद्योगिक शांति बनी रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *