• Tue. Oct 13th, 2026

सांढ़ गांव में मॉक ड्रिल दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस सतर्क।

admin's avatar

Byadmin

Oct 13, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बड़कागांव पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में मंगलवार को बड़कागांव थाना के सांढ़ गांव में पुलिस प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा आपात परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया।

 

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिसकर्मियों ने संभावित उपद्रव की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने, भीड़ को नियंत्रित करने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने का अभ्यास किया। साथ ही आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीकों का प्रदर्शन किया गया।

 

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों, असामाजिक तत्वों और विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

 

उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। मॉक ड्रिल का उद्देश्य पुलिस बल को आपात परिस्थितियों के लिए तैयार रखने के साथ ही आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।

 

मौके पर मेजर कुमार देवव्रत इंस्पेक्टर शहीद राजा,

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह एस आई अभिषेक कुमार, समेत दर्जनों पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *