
सरायकेला : JPSC और JSSC परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़क पर उतर आया। 31 जुलाई की श्याम भाजपा जिला सरायकेला-खरसावां के चौका मंडल की ओर से चौका मोड़ पर विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। हाथों में मशाल और “भ्रष्ट सरकार इस्तीफा दो” के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल

जुलूस का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष चामू राम भूंईयां ने किया। मशाल की रोशनी में निकले कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को घेरा।

*”युवाओं के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं”*
जुलूस के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक के कारण लाखों छात्रों की मेहनत बर्बाद हो गई है। सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने में जुटी है।
नेताओं ने मांग की कि दोषी अधिकारियों और माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई हो, सभी प्रभावित परीक्षाएं रद्द कर फिर से पारदर्शी तरीके से कराई जाएं और छात्रों को मुआवजा दिया जाए।
मशाल जुलूस चौका मोड़ से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए वापस चौका मोड़ पर सभा में तब्दील हो गया। सभा में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मौजूद प्रमुख लोग भूषण मुर्मू – जिला महामंत्री मनोज कुमार महतो – सांसद प्रतिनिधि
युधिष्ठिर महतो – भाजयुमो जिला महामंत्री
धनंजय मंडल – मंडल महामंत्री
मंगल लायक – मंडल उपाध्यक्ष
प्रह्लाद महतो, दुलाल गोराई, नयन सिंह मुण्डा, बनबिहारी महतो, गणपति सिंह मुण्डा, सिदाम लायेक, शम्भू कालिंदी, राहुल मंडल, हेमंत महतो, अनिल मांझी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
