• Tue. Sep 8th, 2026

सरायकेला : 10th Mile होटल में व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य साजिशकर्ता अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Sep 8, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के चर्चित व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को गिरफ्तार किया है।

 

आज चांडिल अनुमंडल SDPO कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर DSP शिव प्रकाश कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चांडिल थाना कांड संख्या 115/2026 में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 

*मामला क्या था -*

24 अगस्त 2026 को आसनबनी स्थित 10th Mile Hotel में जमशेदपुर के व्यवसायी निखार सबलोक (33 वर्ष) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। TMH में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता संजीव सबलोक के बयान पर चांडिल थाना में धारा 103(1)/61(2) BNS और 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए DIG कोल्हान के निर्देश पर SSP पूर्वी सिंहभूम और SP सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने संयुक्त रूप से तकनीकी साक्ष्य, CCTV फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर अनुसंधान किया।

 

पहले चरण में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और घटना में भागने के लिए इस्तेमाल की गई लाल Hyundai i10 कार (JH05AN5503) को रांची से जब्त किया था।

 

*पहले गिरफ्तार 6 आरोपी -*

1. अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव – सोनारी

2. सुनील रजक – मानगो

3. रितेश सिंह – मानगो

4. सुशील केराई – सोनारी

5. राज कुमार सिंह उर्फ प्रिंस – सुल्तानपुर, UP

6. अंकित सिंह – सुल्तानपुर, UP

 

इनके पास से हत्या में प्रयुक्त 2 पिस्टल भी बरामद की गई थी।

 

*नया आरोपी गिरफ्तार -*

इसी क्रम में 7 सितंबर को पुलिस ने अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह (40 वर्ष), पिता स्व. राजकुमार सिंह, आशियाना ब्रह्मानंद, तमुलिया, कपाली ओपी, चांडिल को गिरफ्तार किया।

 

*बरामदगी -*

– Vivo कंपनी के 2 स्मार्टफोन

– घटना में प्रयुक्त Bajaj Avenger बाइक (JH01FF-0779)

– एक लोडेड देशी पिस्टल मय जिंदा कारतूस

 

DSP शिव प्रकाश कुमार ने कहा, “10th Mile में निखार सबलोक की हत्या के बाद DIG साहब के निर्देश पर स्पेशल टीम बनी। टेक्निकल और फिजिकल दोनों तरह से अनुसंधान किया गया। अब तक 1 शूटर सहित 6 अपराधी जेल भेजे जा चुके हैं। कल मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार हुआ है। उसके निशानदेही पर बाइक और पिस्टल बरामद हुई है। इस कांड में शामिल कोई भी बचेगा नहीं, चाहे देश के किसी भी कोने में छिपा हो, गिरफ्तारी तय है।”

 

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर बोड़ाम, मानगो, ओलिडीह और आदित्यपुर थानों में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित 9 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

 

अभियुक्त को आज 8 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।इस अवसर पर चांडिल थाना प्रभारी आदि लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *