• Tue. Sep 1st, 2026

सरायकेला : लगातार बारिश से खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा, गाजिया बैराज के सभी 15 फाटक खोले गए; फिलहाल खतरे के निशान से नीचे

admin's avatar

Byadmin

Sep 1, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : पिछले दो से तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते खरकई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर के दबाव को नियंत्रित करने और पानी के सुचारू बहाव के लिए खरकई बैराज (गाजिया बैराज) के सभी 15 फाटकों को खोल दिया गया है। बैराज से छोड़ा गया पानी खरकई नदी से होते हुए मानगो के पास स्वर्णरेखा नदी में समाहित हो रहा है।

 

*खतरे के निशान से नीचे है जलस्तर, विभाग अलर्ट पर*

 

गाजिया बैराज पर तैनात विभागीय कर्मी चंदन कुमार पांडे ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ जरूर रहा है, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बैराज पर खतरे का निशान *143.7 मीटर* है, जबकि वर्तमान में जलस्तर लगभग *138.4 मीटर* दर्ज किया गया है। इसके अलावा निचले इलाकों और आदित्यपुर पुलिया के पास भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

विभागीय स्तर से मिले अलर्ट और पानी के बढ़ते दबाव के निर्देशानुसार एहतियातन सभी 15 फाटकों को खुला रखा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौसम में सुधार के साथ जल्द ही जलस्तर में गिरावट आएगी।

 

*मौसम का लुत्फ उठाने बैराज पहुंच रहे सैलानी*

 

इधर बारिश और बैराज के खुले फाटकों से गिरते पानी के मनोरम दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सैलानी गाजिया डैम पहुंच रहे हैं। भुयांडीह से परिवार के साथ घूमने आईं मुन्नी सोरेन और स्थानीय नागरिक डाकरा मांझी ने बताया कि बैराज पर पानी की तेज धार और आसपास के हरे-भरे पार्क का नजारा देखने लायक है। लोग सुहावने मौसम का आनंद लेने के साथ-साथ नदी के प्रवाह को देखने पहुंच रहे हैं।

 

प्रशासन और विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *