
*सरायकेला:* झारखंड शिक्षा परियोजना, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में शुक्रवार को एन आर प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला के सभागार में मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने एवं जागरूकता के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ पूर्वाहन 11:00 बजे हुई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, मास्टर ट्रेनर के रूप में श्री राकेश कुमार दुबे एवं श्री मनोज कुमार, जिले के सभी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी और संकुल साधन सेवियों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय के बच्चे सबसे असुरक्षित समूह में आते हैं जिन पर मादक पदार्थों के दुरुपयोग की संभावना सबसे अधिक होती है। इसलिए विद्यालयों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के प्रत्येक कर्मी की जिम्मेदारी सर्वोपरि है। प्रशिक्षण में मूल रूप से विद्यालयों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग से संबंधित जागरूकता पर बल दिया गया।

26 जून को विश्व नशा विरोधी दिवस मनाया जाता है। इसी के मद्देनजर सरकार के निर्देश पर 12 जून से 25 जून 2026 तक विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया जाएगा। निर्देश दिया गया कि यदि कोई बच्चा इस गंभीर समस्या से ग्रसित है तो उसकी पहचान कर निदान का प्रयास किया जाए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
