
भाकपा-माले धनबाद जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज निरसा स्थित पार्टी कार्यालय गुरुदास भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, जनमुद्दों और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से खान एवं खनिज संशोधन विधेयक, श्रम कानूनों को समाप्त कर लेबर कोड लागू करने, एमएसपी लागू नहीं करने, फासीवाद के खिलाफ संगठन को धारदार बनाने हेतु आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तथा पार्टी और जनसंगठनों की सांगठनिक स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में मजदूर-किसान, छात्र-युवा और आम जनता के सवालों पर आंदोलन तेज किया जाएगा और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से पोलित ब्यूरो सदस्य सह सिंदरी के पूर्व विधायक कॉमरेड आनंद महतो, विधायक कॉमरेड चंद्रदेव महतो, जिला प्रभारी कॉमरेड जनार्दन प्रसाद, जिला सचिव कॉमरेड बिंदा पासवान, वरिष्ठ नेता कॉमरेड आगम राम, कॉमरेड निताई महतो सहित जिला कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।
वहीं गोविंदपुर प्रखंड से राज्य स्थायी समिति सदस्य कॉमरेड कार्तिक प्रसाद, प्रखंड सचिव कॉमरेड गोपाल महतो सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
