
सरायकेला : डीएलएसए के सचिव श्री तसिफ मेराज के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला की ओर से नीमडीह प्रखंड के लाकड़ी पंचायत अंतर्गत बरुडीह गांव में सर्पदंश से बचाव एवं उपचार को लेकर विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को सांप के काटने से बचाव, प्राथमिक सावधानियों और समय पर उपचार कराने की जानकारी दी गई। इस दौरान पीएलवी शुभंकर महतो ने बताया कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक, अंधविश्वास या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल ले जाना चाहिए। उन्होंने बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने तथा रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का उपयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में बताया गया कि वन्यजीवों का संरक्षण और मानव जीवन की सुरक्षा दोनों जरूरी हैं। ग्रामीणों को मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़े अधिकारों तथा नालसा की ‘मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच योजना, 2025’ की भी जानकारी दी गई।

मौके पर ग्रामीणों के बीच जागरूकता सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी अम्बुज गोप, साधन महतो , नरेन मूर्मू , रघु लोहर , कृष्णा हाँसहा , आयुष कर्मकार , नेपाल टूडू उपस्थित हुए ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
