• Mon. May 11th, 2026

सरायकेला: नीमडीह के बुरूडीह सबर टोला में मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम, सैनिटरी नैपकिन का वितरण

admin's avatar

Byadmin

May 11, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम के तहत नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह सबर टोला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

*सैनिटरी नैपकिन और अंडर गारमेंट्स बांटे:* कार्यक्रम के दौरान आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. श्वेता सुषमा द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के बीच सैनिटरी नैपकिन एवं अंडर गारमेंट्स का वितरण किया गया।

 

स्वच्छता के प्रति किया जागरूक: इस अवसर पर महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. श्वेता ने नियमित स्वच्छता अपनाने, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित सामग्री के उपयोग के महत्व की जानकारी दी।

 

कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा स्वच्छता संबंधी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया गया। आयुष विभाग द्वारा ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *