• Thu. Apr 30th, 2026

सरायकेला : ट्रेलर ब्रेकडाउन 24 घंटे तक सरायकेला राजनगर मार्ग बंद

admin's avatar

Byadmin

Apr 30, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला राजनगर मुख्य मार्ग की तितिरबिला पुलिया पर बुधवार सुबह 10:00 बजे एक टेलर के खराब होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब 24 घंटे तक भीषण जाम का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में नई पुलिया की मरम्मद का कार्य चल रहा है , जिसके कारण ट्रैफिक को पुराने और संकरे पुल की डायवर्ट किया गया है। इसी पुराने पुल से छोटी और बड़ी सभी गाड़ियां का परिचालन हो रहा है। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे राजनगर से सरायकेला की ओर आ रहे एक टेलर पुलिया के ऊपरी छोर में अचानक खराब हो गया। पुलिया संकरी होने के कारण टेलर खड़ा होते ही सभी वाहनों के गुजरने की जगह पूरी तरह खत्म हो गई। हालांकि किनारे से किसी तरह दोपहिया वाहन तो निकलते रहे, लेकिन बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों जहां तहा फंस गए। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। भीषण गर्मी के बीच यात्री और चालक जाम में फंसे रहे। टेलर को रास्ते से हटाने की प्रयास चल रहा है करीब 24 घंटा बीत जाने के बाद भी टेलर को निकाला नहीं गया है। स्थानीय लोगों कहना है की संकरी पुलिया पर भारी वाहनों के दबाव के कारण आए दिन इस तरह की स्थिति बनी रहती है।

सभी ट्रक ड्राइवर मिलकर डायवर्ट के गाड्ढों को पत्थर और मिट्टी से करीब 5 घंटे तक भरकर पूरा किया ,जिससे आज 10:00 बजे से सभी गाड़ियों का आवागमन सुचारू से चल रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *