

सरायकेला : चौका थाना क्षेत्र के चौका-कांड्रा सड़क मार्ग पर घाटडुलमी स्थित माउंट टेन व्यू ढाबा एंड रेस्टोरेंट में ग्राहक बनकर आए चार अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।
अपराधी ढाबा में दिन भर की बिक्री के करीब 9 हजार रुपये और संचालक प्रकाश महतो व कर्मी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना बीते गुरुवार रात करीब 7.30 बजे की है।

सूचना पर चौका पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से पिस्टल की एक जिंदा गोली बरामद की है।

*छापरी ड्रेस में आए थे चार हथियारबंद युवक* बताया जा रहा है कि चारों अपराधी दो बाइक पर छापरी ड्रेस पहनकर हथियारों से लैस होकर आए थे। उनके पास एक कट्टा, एक पिस्टल, हथौड़ा और चापड़ था। सभी की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
ढाबा पहुंचकर चारों ने खाना खाया। बिल जमा करने के दौरान 500 रुपये देने के बहाने एक युवक ने देसी कट्टा मैनेजर के टेबल पर रख दिया।
*हथौड़े से वार कर कमरे में बंद किया* ढाबा संचालक प्रकाश महतो ने जब अपराधी का हाथ पकड़ा, तो दूसरे अपराधी ने उनके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर प्रकाश महतो को एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। दूसरे युवक ने पिस्टल निकालकर सभी स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी।
घटना करीब दो मिनट में हुई। डर से होटल स्टाफ जंगल की ओर भाग निकले। इसके बाद चारों अपराधी कैश काउंटर से करीब लगभग 9 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लेकर बाइक से चौका घाटी की ओर भाग गए।
आधे घंटे बाद स्टाफ जंगल से बाहर निकला और होटल पहुंचने पर लूट की जानकारी हुई। संचालक प्रकाश महतो ने थाना प्रभारी को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
आज थाना पहुंचकर प्रकाश महतो ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत दी है। संचालक का कहना है कि सामने आने पर वह सभी को पहचान लेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
