

कुमारधुबी।राजपुरा कोलियरी का मोटर खराब होने के कारण पिछले चार-पांच दिनों से शिबलीबाड़ी उत्तर पंचायत के रहमतनगर में खदान का पानी सप्लाई बंद है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मोटर बंद की सूचना पर सोमवार की सुबह मुखिया प्रतिनिधि मो. मुस्तकीम राजपुरा खादान पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इसे लेकर मोटर में पानी प्रवेश कर जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जिसके रिपेयरिंग करने को लेकर राजपुरा कोलियरी प्रबंधक से बात की गई है। परंतु इसे ठीक होने में अभी भी एक सप्ताह समय लगेगा। रहमत नगर के ग्रामीणों को पानी की समस्या ना हो इसे लेकर अपने स्तर से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। बता दे कि रहमतनगर की आधी आबादी इसी पानी पर निर्भर है। पीने का पानी खरीद कर पी रहे हैं लेकिन नहाने धोने के लिए पानी खादान का पानी का उपयोग किया जाता रहा है। लेकिन पीछे एक सप्ताह से मोटर में खराबी आ जाने के कारण खादान का पानी भी नही मिल रहा है। इसके कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वही वार्ड सदस्य मो. शाहरुख ने बताया कि हमलोग जिला परिषद क्षेत्र संख्या 29 के सदस्य मो. गुलाम कुरैशी से मिलकर पानी की समस्या का हल निकालने की कोशिश करेंगे।
बता दे कि रहमत नगर में आज भी पेयजल की समस्या है। पाइप तो पूरे रहमत नगर में बिछा दिया गया है। परंतु उसमें पानी नही चला। जिसे लेकर भी ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से काफी नाराज है।मौके पर राजपुरा एरिया इंजीनियर,फिटर राजेश,असलम खान,टिल्लू,रब्बानी, विक्की,बाबू खान मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
