• Sun. Jun 14th, 2026

शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा

admin's avatar

Byadmin

Jun 14, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के तोल गांव से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से 6 लीटर देशी टनाका शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तोल गांव निवासी ऋषीकांत कुमार के रूप में की गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर नवीनगर थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया।छापेमारी के दौरान एसआई विशाल शेखर ने मौके से ऋषीकांत कुमार को 6 लीटर देशी टनाका शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए अभियुक्त को थाना लाया, जहां उससे पूछताछ की गई।मामले की जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है,

इसके बावजूद अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी और अवैध बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *