• Tue. Apr 21st, 2026

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखने श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 22, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: भारत की बात आज जहां अपने देश के गांव संग विदेशो में हो रही है वही सोमवार को अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के हर मंदिरों मे लोग भक्ति के सागर में डुबे रहे। मुख्य बाजार स्थित दुर्गामंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु की भीड़ पूजा अर्चना को लेकर लगी रही।वही मंदिर परिसर में अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी टीवी में देखने के लिये लोग जुटे हुये थे।सबसे पहले मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया और उसके बाद लोगों ने प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरा देखा।मौके पर मौजूद प्रभाष बंका,साधु केशरी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर लोग प्रभु श्री राम की भक्ति में डुबे है।कोई भी इस ऐताहासिक पल देखने से वंचित न हो जाये इसके लिये मंदिर परिसर में टीवी लगाया गया तो हर लोग प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देख सके।वही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देख रहे लोग प्रभु श्रीराम और संकटमोचन बजरंगवली के जयकारे लगा रहे।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मंदिर को चारो ओर आकर्षक फूल और लाइट से सजाया गया था और कार्यक्रम संपन्न होने के बाद लोगो के बीच प्रसाद वितरण किया।इस दौरान मंदिर परिसर मे किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार कीकोई परेशानी न हो इसके लिये मंदिर कमेटी की ओर से विशेष ध्यान रखा गया था और पुलिस बल भी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *