• Mon. May 11th, 2026

रांची में ड्रंकन ड्राइविंग पर सख्ती: 2 महीने में 114 चालक पकड़े गए

admin's avatar

Byadmin

May 11, 2026
crescent ad

शहर की सड़कों पर नशा करके वाहन चलाने वालों के कारण आम जनता को होने वाली परेशानियों और सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते खतरे को देखते हुए रांची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष ड्रंकन ड्राइविंग अभियान के तहत पिछले दो महीनों में सैकड़ों वाहनों की जांच की गई और दर्जनों चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई है.

 

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर औचक जांच

पुलिस को शहरी क्षेत्र में लगातार यह शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ वाहन चालक नशे की हालत में गाड़ी चलाते हैं, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ जाती है. एक विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर औचक निरीक्षण कर रही है. पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान में भारी सफलता मिली है. पुलिस ने 4,973 वाहनों का जांच किया, जिनमें 114 चालक नशे की हालत में थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *