• Sun. Nov 1st, 2026

मोहली बस्ती घटना पर विधायक चंद्रदेव महतो की संवेदनशील पहल, पीड़ित परिवारों को सरकारी लाभ और बच्चों की पढ़ाई का दिया भरोसा

admin's avatar

Byadmin

Nov 1, 2026
crescent ad

 

बलियापुर: बलियापुर प्रखंड अंतर्गत पलानी पंचायत के मोहली बस्ती में घटित एक अत्यंत दुखद घटना को गंभीरता से लेते हुए सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री चंद्रदेव महतो जी ने दोनों पीड़ित परिवारों को तत्काल सरकारी योजना का लाभ दिलाने का कड़ा आश्वासन दिया है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक जी ने त्वरित संज्ञान लिया और उनके कड़े निर्देश पर प्रखंड प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहली बस्ती पहुंचकर सरकारी सहायता एवं मुआवजे से संबंधित सभी आवश्यक कागजी प्रक्रियाओं को पूरा किया, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

इस कठिन समय में संवेदनशीलता दिखाते हुए विधायक श्री चंद्रदेव महतो जी ने दोनों पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और उन्हें हरसंभव सहयोग देने तथा उनके बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का व साथ निभाने का भरोसा दिया।

घटनास्थल पर विधायक जी के निर्देशानुसार विधायक प्रतिनिधि सह मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता और सक्रिय कॉमरेड चंदन भूमिहार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इन दोनों ने प्रशासनिक टीम के साथ समन्वय बनाकर कागजी कार्रवाई को त्वरित गति से पूरा कराने में सक्रिय भूमिका निभाई और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *