• Wed. Apr 22nd, 2026

भारी मात्रा में झारखंड निर्मित देशी शराब बरामद, अभियुक्त फरार 

admin's avatar

Byadmin

Oct 20, 2025
crescent ad

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बरियांवां धनर बिगहा गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है। यह बरामदगी मध्य विद्यालय के पीछे स्थित धान के खेत से की गई, जहां 07 प्लास्टिक के बोरों में झारखंड निर्मित टनाका ब्रांड की देशी शराब छुपा कर रखी गई थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब खेत की तलाशी ली तो कुल 650 बोतलें शराब बरामद की गईं। अभियुक्त मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने शराब को जप्त कर लिया है और आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में माली थानाध्यक्ष दिपक कुमार राय ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जल्द ही फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि शराब को आगामी चुनाव में खपाने के उद्देश्य से एकत्र किया गया था। सीमावर्ती झारखंड से इसकी तस्करी की गई थी और इसे गुप्त रूप से स्थानीय बाजार में खपाने की तैयारी थी। बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद राज्य के सीमावर्ती इलाकों में शराब तस्करी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। माली थाना की यह कार्रवाई शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *