

बोकारो थर्मल-

प्रतिभा युवा क्लब बोकारो थर्मल के तत्वावधान में रविवार को स्वामी विवेकानंद क्रीड़ांगन में 10 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। बच्चों के सर्वांगीण विकास और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप में पहले ही दिन करीब 150 बच्चों ने पंजीकरण कराया।
कैंप का उद्घाटन समाजसेवी अवसर हुसैन, कुलदीप प्रजापति, सीमा महतो, केपी सिंह, मुकेश सिंह और शशि रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने बच्चों को खेलों के महत्व, अनुशासन और नियमित अभ्यास के प्रति प्रेरित किया।
मुख्य कोच शिबू प्रजापति ने बताया कि कैंप में सुबह 6 से 8 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, क्रिकेट के साथ-साथ चित्रकला का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 से लगातार समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह अभियान हर वर्ष सफल हो रहा है।
उन्होंने बताया कि कैंप का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर कर खेल मैदान से जोड़ना तथा उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। कैंप 26 मई तक चलेगा। समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
मौके पर सहायक कोच राजू प्रजापति, रामकुमार यादव, दिलीप कुमार, चंद्रदेव प्रजापति, महिला प्रशिक्षक शीतल कुमारी, सिमरन कुमारी, निशु कुमारी, डिंपल कुमारी, ममता कुमारी तथा खिलाड़ी करण कुमार सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
