• Sat. Feb 28th, 2026

बेड़ोकला भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनाये गए बालेश्वर ठाकुर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 21, 2022

 

रिपोर्ट पंचम पाण्डेय बरकठ्ठा

बरकट्ठा। भाजपा ओबीसी मोर्चा बेड़ोकला मंडल अध्यक्ष ग्राम बुचई कपका निवासी बालेश्वर ठाकुर को बनाया गया है। जिला अध्यक्ष अजीत कुमार चंद्रवंशी ने बालेश्वर ठाकुर को बेड़ोकला का नया मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। मंडल अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने विश्वास जताते हुए जो दायित्व मुझे सौंपा है उस पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। पार्टी के नीति, सिद्धांत और केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा कर पार्टी को और सशक्त बनाने का काम करूंगा। वर्तमान में बालेश्वर ठाकुर राष्ट्रीय नाई महासभा बरही अनुमंडल के महासचिव और बरकट्ठा प्रखंड के अध्यक्ष का दायित्व बखूबी निभा रहे है। इनके मनोनयन पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष विनोद भगत, जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो, भोला प्रसाद, सुरेश प्रजापति, तुलसी प्रसाद समेत अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *