• Thu. May 7th, 2026

बीमार वृद्ध दंपति को डीएलएसए सरायकेला द्वारा तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई

admin's avatar

Byadmin

May 7, 2026
crescent ad

 

सरायकेला, 7 मई : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) सरायकेला श्री रामाशंकर सिंह के निर्देशानुसार गुरुवार को न्यायालय परिसर में बीमार पड़े दो वृद्ध व्यक्तियों मंटू दत्ता एवं दीपाली दत्ता को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों वृद्ध न्यायालय परिसर आए हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना पारा लीगल वॉलंटियर (PLV) बिट्टू परजापति द्वारा डीएलएसए को दी गई।

सूचना प्राप्त होते ही डीएलएसए के सचिव तौसिफ मेराज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई। दोनों को शीघ्र ही नजदीकी सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

सहायता एवं देखरेख हेतु पीएलवी बिट्टू परजापति एवं राजकुमार काबर्ट को प्रतिनियुक्त किया गया।

बाद में प्राप्त सूचना के अनुसार मंटू दत्ता एवं दीपाली दत्ता की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

डीएलएसए सरायकेला की इस त्वरित एवं मानवीय पहल की सराहना की जा रही है, जो न्यायालय आने वाले जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के प्रति प्राधिकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *