• Thu. May 7th, 2026

बिजली-पानी संकट पर भाजपा ने हांडी फोड़कर हेमंत सरकार को जगाया, हजारों कार्यकर्ताओं ने किया जिला मुख्यालय का घेराव

admin's avatar

Byadmin

May 7, 2026
crescent ad

 

सरायकेला: भारतीय जनता पार्टी जिला सरायकेला-खरसावां के द्वारा गुरुवार को जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के नेतृत्व में जिला मुख्यालय का घेराव किया गया। उपायुक्त कार्यालय पर जिले भर से आए हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में मुख्य अतिथि झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा, _”राज्य सरकार जन समस्याओं को लेकर पूरी तरह लापरवाह है। 200 यूनिट फ्री बिजली का वादा ढकोसला साबित हुआ। शहरों में 10-12 घंटे बिजली नहीं रहती, ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और खराब है। स्मार्ट मीटर के नाम पर बड़ी राशि के बिल भेजे जा रहे हैं। किसानों को बिना उपयोग के हजारों के बिल थमाए जा रहे हैं।”_

उन्होंने राजनगर सदर अस्पताल की घटना का जिक्र करते हुए कहा, _”कुछ दिन पूर्व ऑपरेशन के दौरान बिजली कट गई । जिसमें मोबाइल की रोशनी में ऑपरेशन किया गया । जिससे आदिवासी महिला और बच्चे की मौत हो गई। बिजली की आंख-मिचौनी से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। सरकार बिल बढ़ाकर जले पर नमक छिड़क रही है।”_

अभय सिंह _ने कहा “भाजपा जिम्मेदार विपक्ष के नाते सदन से सड़क तक जन मुद्दे उठा रही है। मोदी सरकार की ‘हर घर नल जल’ योजना को राज्य सरकार ने लटकाया। कई राज्यों में 100% काम पूरा, पर झारखंड में कागजों पर भी मात्र 45% ही काम हुआ।_

– *जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने कहा_”72 घंटे में चापाकल मरम्मत का दावा झूठा निकला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य भर में 80 हजार चापाकल बंद पड़े हैं। बिजली नहीं मिलने से पेयजल योजना लटकी हुई है।

उपायुक्त के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि:

1. बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो। 2.बढ़े हुए बिजली दर तुरंत वापस लिए जाएं।

3. जले ट्रांसफार्मर शीघ्र बदले जाएं।

4. फर्जी व बड़ी राशि के बिजली बिलों की जांच हो।

5. सभी बंद चापाकल की युद्ध स्तर पर मरम्मत हो।

6. नल जल योजना शीघ्र पूरी कर जलापूर्ति शुरू हो।

7. अस्पताल, छात्रावास जैसे स्थानों पर बिजली-पानी निर्बाध मिले।

 

*कार्यक्रम में मौके पर उपस्थित महापौर संजय सरदार, अनंत राम टुडू, उदय सिंहदेव, रमेश हँसदा, रितिका मुखी ने भी संबोधित किया। पूर्व उपमहापौर बॉबी सिंह, सुनील श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, डॉ. भूषण मुर्मू, पप्पू वर्मा, सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, सूर्या देवी, सारथी महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *